Loading...

उद्योग, संसदीय मामले व आयुष मंत्री ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर

Ankita • 19 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 20 नवम्बर को जिला ऊना के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस संबंध में जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सोमवार 20 नवम्बर को दोपहर 12.30 बजे बाथू पहुंचेगे यहां पर एचपीबीडीपीआईएल के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे तथा जनसमूह को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि तदपश्चात 2.50 बजे दुलैहड़ में बल्क ड्रग पार्क की 15 एमएलडी जलापूर्ति योजना, 3.30 बजे गोंदपुर के बीडीपी हेतू जलापूर्ति योजना स्त्रोत तथा सांय 4.10 बजे पंजुआना के बीडीपी के प्रशासनिक ब्लॉक के लिए जलापूर्ति योजना का शिलान्यास करेंगे।