उपभोक्ता जल्द करवाए बिजली के बिल जमा, नहीं तो कटेगा कनेक्शन…
हरोली उपमंडल में बिजली बोर्ड की 80 लाख रुपए के बिलों की अदायगी लंबित
HNN/ ऊना
जिला ऊना के हरोली उपमंडल में कई ऐसे उपभोक्ता है जिन्होंने अभी तक अपने बिजली के बिल जमा नहीं किए है। बता दें इन उपभोक्ता को 28 फरवरी से पहले बिजली बिल जमा करवाने होंगे, अन्यथा बिल जमा न कराने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन बिना किसी प्रकार की जानकारी दिए ही काट दिए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, हरोली उपमंडल में बिजली बोर्ड की 80 लाख रुपये के बिलों की अदायगी लंबित पड़ी है। बिजली बिल जमा कराने को लेकर स्थानीय विद्युत बोर्ड के अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो यहां के करीब 11,500 उपभोक्ताओं का लगभग 80 लाख रुपए तक का बिल बकाया है।
बोर्ड की ओर से बार-बार उपभोक्ताओं को आग्रह करने के बावजूद बिजली बिल अदा नहीं किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि स्टाफ की कमी के चलते दोबारा बिजली कनेक्शन जोड़ने को लेकर काफी समय लग सकता है, इसलिए निर्धारित 28 फरवरी तक बिजली बिलों को जमा करा दें।