लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

उपमंडल अधिकारी बंगाणा ने “ब्लॉक टास्क फोर्स” अधिकारियों के साथ की बैठक

Ankita | 30 मार्च 2024 at 12:52 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

ऊना नशा मुक्त अभियान की मासिक बैठक बंगाणा ब्लॉक में उप-मंडल अधिकारी सोनू गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में पिछले महीने हुए कार्यों पर बात हुई और आगे क्या कार्य होने है, उन पर चर्चा की गई। जिसमे हर घर दस्तक अभियान जो बंगाणा ब्लॉक की बाकी 24 पंचायत रह गई है।

उनमें हर घर दस्तक अभियान शुरू होगा। जिसमे हर घर तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता मिलकर इस अभियान का संदेश दे कर जनता को जागरुक करेगी। अगर नशे से सबंधित कोई समस्या है तो नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 9418064444 पर कॉल करके नशे से सबंधित कोई को जानकारी ले सकते है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नशा मुक्त ऊना अभियान द्बारा मेरा फ़ैसला नाम का अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी सरकारी कर्मचारी, प्रिंसीपल, सभी अध्यापक, छात्र और अभिभावक इस अभियान में जुड़ेंगे और नशे के खिलाफ़ एकजुटता का अपना सन्देश वीडियो के माध्यम से जनता तक पहुंचाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]