Loading...

उपमंडल पांवटा के कांग्रेसी नेता चेतन चौहान दिल का दौरा पड़ने से निधन

Ankita • 14 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के कांग्रेसी नेता चेतन चौहान का आज मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कांग्रेसी नेता चेतन चौहान की एक दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उनके परिजन उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण आज सुबह उनका निधन हो गया।

बता दें चेतन अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। चेतन चौहान के पार्थिव शरीर को दिल्ली से पांवटा साहिब लाया जा रहा है। उनके निधन पर पूर्व शिक्षाविद व कांग्रेस नेत्री इंदिरा चौहान ने भी चेतन के अचानक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा उनके निधन पर नगर परिषद पांवटा साहिब के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंघल ने शोक व्यक्त किया है।