Loading...

उपमंडल बंगाणा के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….

PARUL • 12 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

कुटलैहड़ विधानसभा एवं उपमंडल थानाकलां के अंतर्गत 33 केवी सब स्टेशन के उचित रखरखाव व मरम्मत कार्य के चलते कल यानि 13 अप्रैल शनिवार को सुबह 7 से शाम 8 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी इंजीनियर जोगेंद्र सिंह कौशल ने दी।

उन्होंने बताया कि विद्युत उपमंडल थाना कलां के अधीन आने वाले 11 केवी फीडर जैसे 11 केवी थाना कलां, टीहरा 11 केवी, अम्बेहडा 11 केवी, रायपुर 11 केवी खुरबाईं 11 केवी के अतिरिक्त आने वाले सभी क्षेत्रों, गांव जैसे थाना कलां, छपरोह, बल्ह, सकौण, बिहडू, मंदली, रायपुर, तलाई, परोईयां, टांडा, अम्बेहडा, कुड, हरोट, खुरवाई, बौल, घुगन,जोगी पंगा, लमलैहडी आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इंजीनियर जोगेंद्र सिंह कौशल ने इस दौरान सर्वसाधारण से सहयोग की अपील की है।