लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

उपमुख्यमंत्री ने की अपील, रक्तदान कर लोगों के जीवन को बचाएं

Ankita | 4 जून 2023 at 2:47 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना के दुलैहड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान कर लोगों के जीवन को बचाने में अपनी भूमिका अवश्य निभाएं। उन्होंने विशेष तौर पर युवाओं से अपील की कि वह इस पुनीत कार्य में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लें।

उपमुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वर्गीय राजीव पाठक की याद में चैथे रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल में पेश आने वाली दिक्कतों और समस्याओं पर भी गौर किया। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस प्रदेश सचिव सतीश बिट्टू, जिला परिषद सदस्य नरेश कुमारी, युवा कांग्रेस सचिव नितीश शर्मा, बीडीसी सदस्य जोधविंदर सिंह और रमा देवी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलैहड़ में तैनात चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]