Loading...

उपायुक्त जतिन लाल ने इंदिरा खेल स्टेडियम का किया निरीक्षण

PARUL 6 Feb 2024 Edited 6 Feb 1 min read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उपायुक्त जतिन लाल ने इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि जिला में युवाओं का रूझान खेलों के प्रति पैदा करने के लिए खेल स्टेडियम में आवश्यक सभी सुविधाएं उपलबध करवाई जाएंगी, ताकि जिला के खिलाड़ियों को खेल के लिए उचित मंच उपलब्ध करवाया जा सके।

उपायुक्त ने खेल स्टेडियम में सभी खेल मैदान व इंडोर स्टेडियम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों व खेल कोचों के साथ खेल मैदानों में खिलाड़ियों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इंडोर स्टेडियम में टेबल टेनिस, बैडमिंनट व जुडो खेल की सुविधाएं उपलबध है।

जतिन लाल ने कहा कि इंडोर स्टेडियम की मुरम्मत करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग से प्राकलन तैयार करवाया जाएगा, ताकि खेलों को बढ़ावा दिया जा सके और खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान हो सके। जतिन लाल ने कहा कि इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम को भी बेहतर व व्यवस्थित खेल मैदान बनाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को उनकी रूचि के अनुसार खेल मैदान की सुविधा मिल सके।

इसके साथ ही हॉकी मैदान में भी खिलाड़ियों के लिए डेªसिंग रूम व वाशरूम का प्रबंध भी किया जाएगा। उन्होंने डीआरओ को खेल मैदान की डिमार्केशन करवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने खेल मैदान में स्थित स्विमिंग पूल व स्पोर्टस हॉस्टल इत्यादि का भी निरीक्षण किया।