HNN/चंबा
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार द्वारा अतिथि क्षेत्र के लिए शुरू की गई रेटिंग प्रणाली को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि स्वस्थ ग्रीन लीफ रेटिंग का मुख्य उद्देश्य पर्यटन की दृष्टि से होटलों, रिसॉर्टस और होमस्टे में विश्व स्तरीय स्वच्छता को सुनिश्चित बनाना है।
उन्होंने बताया कि इसका लक्षित समूह मोबाइल शौचालय पर आधारित होटल, लॉज, होमस्टे, धर्मशालाएं और शिविर है। जिनकी रेटिंग दिशानिर्देशों में सुरक्षित स्वच्छता प्रथाओं की अनुपालना पर आधारित होगी। उपायुक्त ने कहा कि रैंकिंग योजना नवंबर-2023 में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा पेयजल और स्वच्छता विभाग के सहयोग से शुरू की गई थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि पहल के तौर पर स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण और पर्यटन विभाग की राज्य टीमें हितधारकों के लिए अवधारणा, प्रक्रिया और वांछित परिणामी पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इसके कार्यान्वयन के लिए एक त्रिस्तरीय समिति प्रणाली प्रस्तावित की गई है। जिसको धरातल पर उतरने तथा सत्यापन के लिए उप मंडल अधिकारी के द्वारा एक सत्यापन उप-समिति गठित की जाएगी। इसके बाद एक जिला समिति होगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





