उप डाकघर चौकीमन्यार के नवनिर्मित भवन का केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया उद्घाटन
HNN/ऊना/ वीरेंद्र बन्याल
उप तहसील जोल के तहत आने वाले उप डाकघर चौकीमन्यार के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन सोमवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष एवं चिंतपूर्णी क्षेत्र के पूर्व विधायक बलबीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 35 लाख रुपए से बने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब बहुत ही सरलता से डाक विभाग से संबंधित सेवाओं का लाभ यहां के लोगों को मिल सकेगा। इस अवसर पर सुकन्या समृद्धि योजना एवं महिला सम्मान बचत पत्र योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा की महिलाओं से आग्रह किया कि वह सभी मोदी सरकार द्वारा मिल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी घर-घर में पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों एवं उनके प्रयास से हो रहे विकास परियोजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीणों से संवाद किया। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भवन का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की एक नई तस्वीर को सबसे सामने पेश किया है। वहीं आज भारत की भावना है। यही भावना है जिसके साथ भारत आज प्रगति कर रहा है। देश के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसा नेता है जो हमारे देश के लोगों की क्षमता पर भरोसा करता है।
देश ही नहीं अभिषेक पटेल पर भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। जिसके कारण विश्व भी भारत की बात पर भरोसा करता है। इसीलिए माननीय प्रधानमंत्री मोदी की बात पर विश्वास होता है। जिसे उन्होंने मोदी की गारंटी का नाम दिया है।