लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

उप मुख्यमंत्री ने हरोली में लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय का किया शुभारंभ

PARUL | 12 मार्च 2024 at 2:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

हरोली विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए नए पंचायत सामुदायिक भवनों का निर्माण जा रहा ताकि हरोली हल्के की पंचायतों के लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए एक छत के नीचे सभी अच्छी पंचायत सुविधा मिल सके। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विस क्षेत्र में लगभग 57 करोड़ रूपये के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण किए जिसमें करोड पंचायत घर बाथू, कुंगड़त, पंचायत घर समनाल, पंचायत घर लोअर खड्ड व पंचायत घर बढ़ेड़ा शामिल हैं।

इन सभी पंचायत सामुदायिक केंद्र भवनों पर प्रति भवन 1.14 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने लगभग 51 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले पंडोगा-त्युडी ब्रिज का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने हरोली में नये पीडब्ल्यूडी डिवीज़न ऑफिस का शुभारंभ भी किया और लगभग 25 लाख रूपये की लागत से नव निर्मित राजकीय प्राइमरी स्कूल केलुआ भवन का लोकार्पण भी किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में विकास के रथ को लगातार गति प्रदान की जा रही है ताकि लोगों को अपने घरद्वार पर ही हर प्रकार की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र वर्तमान समय में एक विकसित क्षेत्र के रूप में उभर रहा है जिसमें लोगों की हर प्रकार की सहुलियत को मध्यनज़र रखते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए भरसक कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग का नया डिवीज़न खोला गया है जिसका आज शुभारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी का डिवीजन खुलने से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले लोगों की सुविधा के लिए जल शक्ति विभाग का भी डिवीज़न भी खोला गया है। इसके अतिरिक्त बाथू में पुलिस थाना भी खोला गया है ताकि अवैध खनन व नशा माफिया सहित अन्य गैर कानूनी कार्यों पर लगाम लगाई जा सके।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सबसे लम्बा पुल हरोली विस क्षेत्र में है। इसी कड़ी में दूसरा पुल जोकि लगभग 51 करोड़ रूपये की लागत से पंडोगा से त्यूड़ी तक बनाया जाएगा जिसका विधिवत रूप से भूमिपूजन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्मित होने से हरोली और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र विकास के लिए यह पुल मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने बताया कि यह पुल लगभग 1.5 से दो वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा तथा लगभग आसपास की 15 पंचायतों को लाभ मिलेगा और लोगों के समय में बचत के साथ-साथ दूरी भी कम होगी। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि क्षेत्र की जनता को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे़।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली शिक्षा का हब बन चुका है। हरोली के बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए क्षेत्र में ही तीन राजकीय महाविद्यालय खोले गए हैं। हरोली कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। क्षेत्र में ट्रिपल आईटी, केंद्रीय विद्यायल तथा दो आईटीआई भी खोली गई हैं। यहां बच्चों को बेहतरीन गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जा रही है तथा इन संस्थानों से शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चें प्रदेश व देश के बड़े-बड़े संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हरोली में बस अड्डा व सर्किट हाऊस बनाया जा रहा है। इसके साथ ही पशुओं की स्वास्थ्य की देखभाल के लिए एक बड़ा संस्थान बनाने की प्रक्रिया भी जारी है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके लिए अस्पताल की 50 बैड की क्षमता को बढ़ाकर 100 बैड कर दिया गया है।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि हरोली उत्सव को भी राज्य स्तरीय उत्सव का दर्जा भी प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि बालीवाल में पीएचसी भी खोला जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने की ओर कदम उठाए जा रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]