लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

उप रोजगार कार्यालय पांवटा में इस दिन आयोजित होगा भर्ती शिविर….

PARUL | 2 जनवरी 2024 at 5:54 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/पांवटा साहिब

जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज वरव बायोजेनेज प्राइवेट लिमिटेड कालाअम्ब जिला सिरमौर में 10 पदों को भरा जाना है। जिसके लिए 06 जनवरी, 2024 को उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कम्पनी द्वारा भरे जाने वाले पदों का ब्यौरा देते हुए बताया कि 06 पद क्वालिटी कंट्रोल में भरे जाने है जिसकी शैक्षणिक योग्यता बीएससी/बी.फार्मा रखी गई है तथा 4 पद, एनालिटिकल केमिस्ट के भरे जाएंगे। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता बीएससी/एमएससी/बी.फार्मा होनी चाहिए तथा इन पदों के लिए आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आवेदकों को 2 से 3 वर्ष का न्यूनतम कार्य अनुभव आवश्यक है। इन पदों के लिए न्यूनतम वेतन कार्य अनुभव के आधार पर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि eemis.nic.in पोर्टल पर इच्छुक आवेदक ऑनलाइन तरीके से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के ऑनलाइन पंजीकरण हेतु पोर्टल पर ट्यूटोरियल वीडियो भी डाला हुआ है, जिसको देखकर रोजगार कार्यालय में पंजीकरण ऑनलाइन के माध्यम से स्वयं किया जा सकता है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र साथ ले कर आए। सभी इच्छुक आवेदक प्रातः 10 बजे, उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में 06 जनवरी 2024 को पहुंच कर इस मौके का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01702-222274 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]