Loading...

उफनती नदी को पार करते हुए तेज बहाव में बह गया युवक, लापता…

Ankita • 11 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब उपमंडल में माजरा पुलिस थाना के अंतर्गत धौलाकुआं में देखते-देखते ही एक युवक जलमुसा नदी की जलधारा में समा गया। जिसके बाद युवक लापता हो गया है।

प्रवासी की पहचान बिहार के कटिहार जिला के रहने वाले प्रकाश पुत्र ज्ञान चंद के तौर पर की गई है। घटना के दौरान कुछ लोगों ने नदी में बहते युवक का वीडियो बनाया। युवक नदी को तेज बहाव के बावजूद पार करने की कोशिश कर रहा था।

इस दौरान लोगों ने फुटब्रिज से उसे पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन लोगों के फुटब्रिज तक पहुंचने से पहले ही युवक जलधारा में समा गया। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने युवक के बहने की पुष्टि की है।