लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऊना अग्निकांड में चार बच्चों के निधन पर सीएम व उप-मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Ankita | 9 फ़रवरी 2023 at 4:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बीती रात ऊना जिला के अम्ब उपमंडल के “बणे दी हट्टी” में हुए अग्निकांड में चार मासूम बच्चों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने शोक संदेश में कहा कि अग्निकांड में चार बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुःखद घटना है। उन्होंने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को तत्काल हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उप-मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]