HNN/ऊना
जिला ऊना के गांव बाथड़ी के रविपाल सिंह को भारतीय सेना में ब्रिगेडियर के पद पर पदोन्नत किया गया है। रविपाल सिंह का परिवार सेना में सेवा की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। उनके पिता वेद प्रकाश 1964 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और 1971 के युद्ध में भाग लिया था, जबकि दादा जोगिंदर सिंह 1937 में सेना में भर्ती हुए थे और द्वितीय विश्व युद्ध में अपनी सेवाएं दी थीं।
रविपाल सिंह ने 1996 में संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा पास कर भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया था। उनके बेटे आदित्य पाल ने 2021 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी प्रवेश परीक्षा में आल इंडिया में रैंक 1 प्राप्त की है। रविपाल सिंह की माता गृहिणी हैं। यह पदोन्नति न केवल रविपाल सिंह की उपलब्धियों को दर्शाती है बल्कि पीढ़ी दर पीढ़ी देश सेवा के जज्बे का भी प्रमाण है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बाथड़ी के पूर्व प्रधान बलवीर सिंह राणा, मनोहर लाल, दलवीर सिंह राणा, ओंकार सिंह, रणजीत सिंह राणा, प्रधान अनुपम व अनूप राणा ने रविपाल सिंह की पदोन्नति पर खुशी जाहिर की है। यह उपलब्धि न केवल रविपाल सिंह के लिए गर्व की बात है बल्कि पूरे गांव और जिले के लिए भी सम्मान की बात है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





