Loading...

ऊना के मंदवाड़ा पोलिंग बूथ पर पीठासीन और सेक्टर अधिकारी निलंबित 

Ankita • 1 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में 11:00 बजे तक 30 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 6:30 बजे से ही अधिकतर मतदान केंद्रों में मतदाता मतदान करने के लिए पहुंच गए थे। 7:00 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ में ईवीएम में तकनीकी खराबी आने के चलते दो घंटे देरी से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।

इसके चलते जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना जतिन लाल ने जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के मंदवाड़ा पोलिंग बूथ पर मॉक पोल के दौरान ईवीएम खराब होने की घटना में लापरवाही बरतने पर पीठासीन अधिकारी और सेक्टर अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया है ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही को रोका जा सके और निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित हो सके।