ऊना के मरवाड़ी बाजार में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट
गगरेट थाना क्षेत्र के मरवाड़ी बाजार में बीती रात रसोई गैस सिलेंडर की पाइप अचानक फटने से घर में आग लग गई। इस हादसे में प्रवासी दंपती की तीन वर्षीय मासूम बेटी रागिनी की दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस जांच शुरू
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एसआई रविपाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास किए। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।