ऊना जिला में बीते 3 साल में 610 सड़क दुर्घटनाएं, 265 लोगों की गई जान
HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे पेश आते है, जिसमे कई लोग अपनी जान गवां बैठते है और कई बुरी तरह जख्मी होते है।
बता दें अधिकतर मामलों में दुर्घटनाओं का कारण तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना और लापरवाही से ओवरटेक करना जैसे सम्मिलित हैं।
वहीं अगर बात की जाए जिला ऊना की तो आंकड़ों के मुताबिक जिला में बीते 3 साल में साल 2021, 22 और 23 में 610 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 265 व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई, वहीं 921 लोग घायल हुए है।
प्रदेश में अधिकतर सड़क हादसे वाहन चालकों की खुद की लापरवाही की वजह से पेश आते है।