लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऊना जिले में कृषि यंत्रीकरण योजना से 5,291 किसान लाभान्वित, 65 लाख खर्च कर दिए गए आधुनिक उपकरण

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए ठोस कदम उठा रही है। राज्य कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत ऊना जिला में 5,291 किसानों को विभिन्न कृषि उपकरण सब्सिडी पर उपलब्ध करवाए गए हैं, जिससे उनकी आय और उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार आया है।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

योजना से लाभान्वित किसान
कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलभूषण धीमान ने बताया कि बीते दो वर्षों में ऊना जिले में 65 लाख रुपये व्यय कर 5,291 किसानों को लाभ दिया गया। वर्ष 2023-24 में 2,995 और वर्ष 2024-25 में 2,296 किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्रदान की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कौन-कौन से उपकरण दिए गए
किसानों को पावर-चालित चारा काटने की मशीन, स्प्रे पंप, ब्रश कटर, वाटर टब और सीड बिन जैसी आधुनिक मशीनें निर्धारित अनुदान दरों पर उपलब्ध करवाई गईं। इन उपकरणों से कृषि कार्य आसान होने के साथ उत्पादन में वृद्धि और मेहनत में कमी आई है।

सरकार का प्रयास
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री का विशेष जोर किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने पर है। अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ दिलाने के प्रयास लगातार जारी हैं, ताकि किसानों की आय में सतत वृद्धि हो सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]