HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश के ऊना-पीर निगाह मार्ग पर गांव बसोली में एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 25 श्रद्धालु जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर ट्राली में सवार श्रद्धालु पीर निगाह से माथा टेककर वापस अपने घर गांव पोहा जिला मानसा पंजाब जा रहे थे। इस दौरान गांव बसोली में तीखी ढलान पर चालक ट्रैक्टर पर काबू नहीं रख सका, जिसके चलते ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में करीब 25 श्रद्धालु घायल हो गए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है, जिनमें से तीन की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। घायलों में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




