Loading...

ऊना पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले में होशियारपुर से गिरफ्तार किया आरोपी

Ankita • 14 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना थाना सदर की पुलिस टीम चिट्टे तस्करी के मामले में एक आरोपी को होशियारपुर से हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार नैयर निवासी मोहल्ला कमालपुर, होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, 10 जनवरी को पुलिस थाना सदर की टीम ने पुराना होशियारपुर रोड पर एक टैक्सी सवार व्यक्ति रजनीश वर्मा निवासी बरोह तहसील भोरंज जिला हमीरपुर से 6.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। पुलिस की पूछताछ में रजनीश ने कृष्ण कुमार नैयर से चिट्टा खरीदकर लाने की बात कही।

इसी आधार पर पुलिस ने कृष्ण कुमार को भी अब होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें उक्त आरोपी होशियारपुर में सब्जी की दुकान चलाता है और उसके साथ-साथ चिट्टे का भी कारोबार करने का आरोप इस पर लगा है। एएसपी संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।