ऊना : बंगाणा-धनेटा रोड पर जीप दुर्घटना, 8 लोग घायल

By PARUL October 20, 2024 1 min read

HNN/उना

बंगाणा-धनेटा रोड पर मरोट गांव के समीप एक ट्रैक्स जीप गहरी उतराई में अनियंत्रित होने से पलट गई। इस दुर्घटना में जीप में सवार 8 लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल बंगाणा ले जाया गया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद 4 लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है। बंगाणा पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार यह ट्रैक्स जीप धनेटा से कुरुक्षेत्र हरियाणा जा रही थी, जिसमें करीब 12 लोग सवार थे। उक्त सभी लोग 4 दिन पहले कुरुक्षेत्र से धनेटा में सत्संग भवन में सेवा कार्य के लिए आए थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।