ऊना बाजार में 23 अप्रैल को निकलेगी श्री जगन्नाथ रथयात्रा
HNN/ऊना
हरे कृष्णा सेवा समिति ऊना द्वारा शहर में 23 अप्रैल को तीसरा वार्षिक भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश शर्मा व कोषाध्यक्ष कमल किशोर ने दी।
उन्होंने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा सुबह 11 बजे किला बाबा बेदी साहिब से प्रारंभ होकर मेन बाजार, रोटरी चौक, बस स्टैंड से होते हुए अरविंद मार्ग होते हुए रामलीला मैदान ऊना में विश्राम होगा, जहां पर विशाल भंडारा लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रथयात्रा में भक्तों के नृत्य, संकीर्तन तथा बैंड पार्टी के साथ भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा, भाई बलराम के साथ रथ पर विराजमान होंगे।