Loading...

ऊना में अंतर जिला सीनियर क्रिकेट टीम के लिए कल यहां होंगे ट्रायल….

PARUL • 4 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में 17 मई से शुरू होने वाले अंतर जिला सीनियर एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में 5 मई को सुबह 8:30 बजे ट्रायल प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रायल इंदिरा ग्राउंड में होगा। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी ने दी।

उन्होंने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं, जिनके पास हिमाचली बोनाफाइड हो। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी अपने पहचानपत्र साथ लेकर आएं।

टूर्नामेंट में मैच का आयोजन ऊना के इंदिरा गांधी ग्राउंड, संतोषगढ़ ग्राउंड, अमत्तर के अटल बिहारी स्टेडियम और बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।