ऊना में पशुओं को बचाने के लिए तेंदुओं से भिड़ गया पशुपालक
HNN/ ऊना
जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव कुंगड़त में आदमखोर तेंदुओं के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कुंगड़त के भाग सिंह की गौशाला में बंधे पशुओं व आवारा कुत्तों पर दो तेंदुओं ने हमला बोल दिया।
कुत्तों के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब घरवाले बाहर आये तो देखा कि उनकी गोशाला के पास एक तेंदुए ने आवारा कुत्ते को मुंह डालकर अपना शिकार बना लिया था, जबकि दूसरा तेंदुआ गोशाला में बंधे पशुओं पर हमला कर रहा था। ये देखकर भाग सिंह के बेटे ने ईंट-पत्थर से तेंदुए पर हमला कर दिया।
इतने में आसपास के लोग भी इक्क्ठा हो गए और दोंनो तेंदुए साथ लगते जंगल की तरफ भाग गए। जिसके बाद उन्होंने अपने पशुओं को किसी अन्य ग्रामीण की पशुशाला में बांधा। ग्रामीणों ने वन विभाग से इन आदमखोर तेंदुओं को पकड़ने की गुहार लगाई है।