ऊना में बरसात के मौसम में खड्डों और नालों में उफान से मानवीय जीवन प्रभावित
HNN/ऊना
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बरसात के मौसम में खड्डों और नालों में उफान से मानवीय जीवन प्रभावित हो रहा है। खड्डों और नालों में आया उफान मैदानी इलाकों में कहर ढा रहा है। इसके पीछे एक प्रमुख कारण यह है कि बरसात से पूर्व खड्डों और नालों के बहाव को सीमित करने के लिए कोई व्यापक अभियान नहीं छेड़ा जाता है।
कई खड्डों के तटीकरण में क्षति पहुंची है और यहां से पानी निकल कर आबादी तक जलभराव का जख्म दे रहा है। इसके लिए भी समय-समय पर कोई रखरखाव नजर नहीं आ रहा। अगर ऐसा होता तो यकीनन ही इस बरसात में उपरोक्त गांवों की खड्डों से निकला पानी रामपुर, होली खड्ड संतोषगढ़, सलोह, हूम खड्ड बाथू बाथड़ी आदि क्षेत्र जलभराव से आहत नजर न आते।
बाढ़ नियंत्रण विभाग इसकी जांच को पुख्ता करता है। कल्वर्ट पर पुल बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग भी व्यवस्था बनाता है। आगामी व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन कृत संकल्प है।