Loading...

ऊना में माइनिंग विभाग की सख्त कार्रवाई, फतेहपुर व संतोषगढ़ में चालान

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 22 Sep 2025 • 1 Min Read

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला ऊना में माइनिंग विभाग ने अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए कड़ी कार्रवाई की है। फतेहपुर क्षेत्र में एक वाहन पर नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज करते हुए ₹6700 का चालान किया गया।

संतोषगढ़ मार्ग पर भी कार्रवाई
संतोषगढ़ अपस्ट्रीम मार्ग पर सड़क को नुकसान पहुँचाने के मामले में भी विभाग ने चालान काटा।

विभाग का सख्त रुख जारी
माइनिंग विभाग का कहना है कि अवैध खनन और उससे जुड़े नियमों के उल्लंघन पर सख्ती से कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।