ऊना में हादसा : ट्रक बाइक की टक्कर में चालक गंभीर
HNN/ऊना
ऊना जिले के अम्ब में एक सड़क हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब बाइक चालक एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। घायल बाइक चालक को पहले सिविल अस्पताल अम्ब ले जाया गया, जहां से उसे पी.जी. आई. चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
हादसे में घायल बाइक चालक की पहचान संजीव कुमार (45) के रूप में हुई है, जो अन्दौरा का निवासी है। वह मुबारिकपुर की तरफ आ रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, जब यह हादसा हुआ।
पुलिस ने इस मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। एस.एच.ओ. अम्ब गौरव भारद्वाज ने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।