ऊना में 17 वर्षीय नाबालिग लड़का घर से लापता, तलाश जारी
HNN/ ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना बंगाणा के तहत रौणखार गांव में 17 वर्षीय किशोर घर से लापता हो गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस के पास अपने लाडले की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा कर उसे ढूंढने की गुहार लगाई है।
पीड़ित के चाचा ने पुलिस के पास दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा आर्यन शर्मा पुत्र राजीव कुमार जमा दो कक्षा में पढ़ता है। 26 मार्च को वह बिना बताए स्कूटी लेकर कहीं चला गया है। इसी दिन शाम को उसके भाई राजीव कुमार के फोन पर धर्मपुर में स्कूटी का चालान होने का मैसेज आया है।
उन्होंने बताया कि इनका भतीजा बिना बताए कहीं चला गया है। उन्होंने उसे हर संभावित स्थान पर ढूंढा है, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल पाया है। उधर, एसपी राकेश सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने युवक को ढूंढने की कार्यवाही शुरू कर दी है