ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर टिप्पर और निजी बस की हुई टक्कर
HNN/ऊना
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे पेश आ रहे है। मामला जिला ऊना का है, यहां ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर एक टिप्पर और निजी बस में जोरदार टक्कर हो गई।
गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजी कंपनी की बस सुबह और शाम कंपनी के कर्मचारियों को लाने ले जाने का काम करती थी। सुबह के समय कर्मचारियों को लाने के लिए जा रही थी।
तभी बस की मुड़ते हुए टिप्पर से टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन टिप्पर और निजी बस को काफी नुकसान हुआ है।