लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऊपरी शिमला में तूफान से सेब सहित अन्य फसले तबाह

SAPNA THAKUR | 13 जून 2022 at 10:38 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

ऊपरी शिमला में भारी तूफान के चलते फसलें तबाह हो गई है। खासतौर पर सेब की फसल को खासा नुक्सान पहुंचा है। पहले सूखे के कारण फसलें तबाह हुई उसके बाद ओलावृष्टि और अब तूफान ने बची कुची फसल को भी नष्ट करके रख दिया। बता दें कि शनिवार देर शाम को ठियोग उपमंडल के धरेच, चयोग, बलग, टयाली व ददास गांवों में बारिश के साथ तेज तूफान चला। तूफान चलने से सेब सहित अन्य फसलें पेड़ों से झड़कर जमीन पर बिछ गई।

सेब की फसल की बात करें तो पेड़ों की टहनियां तक टूट गई है जबकि फल नीचे जमीन पर बिछ गए है। इतना ही नहीं कई सेब के पेड़ जड़ से ही उखड़ गए हैं। बागवानो ने बताया कि मौसम की मार के कारण उन्हें लगातार नुक्सान हो रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 20 से 30 प्रतिशत तक सेब झड़ गया है। सेब की फसल के तैयार होने से पहले ही फल जमीन पर बिछ गए हैं जिससे उन्हें भारी नुक्सान हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]