Loading...

एंबुलेंस चालक ने राहगीर को मारी टक्कर, मामला दर्ज

By PARUL Published: 10 Jan 2024, 2:46 PM | Updated: 10 Jan 2024, 2:46 PM 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना में रैड लाईट चौक के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक एंबुलेंस चालक ने राहगीर को टक्कर मार दी। जिससे राहगीर को हल्की चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने अज्ञात एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, बलविंद्र सिंह निवासी गुगलैहड़ अपनी पत्नी और अपने पिता के साथ आर्मी कैंटीन ऊना से कुछ सामान लेने आया।

जिसके चलते उन्होंने अपनी गाड़ी पुराना बस स्टैंड ऊना में खड़ी कर दी। इस दौरान जब वह पैदल वापस पुराना बस स्टैंड ऊना की ओर जा रहे थे। तभी जब वह रैड लाइट चौक ऊना के पास पहुंचे तो अचानक ही एक एंबुलेंस तेज रफ्तार से हमीरपुर की ओर से आई और गलत दिशा में आकर उसे टक्कर मार दी।

जिसके बाद उन्होंने अज्ञात एंबुलेंस चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामल दर्ज किया और जांच शुरू की। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।