लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एआई समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन देश की छवि पर आघात : रश्मि धर सूद

Shailesh Saini | 22 फ़रवरी 2026 at 4:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

स्तरहीन राजनीति कर रही कांग्रेस, राष्ट्रहित से ऊपर रख रही सत्ता की लालसा

हिमाचल नाऊ न्यूज़शिमला:

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद ने एआई समिट के दौरान दिल्ली और शिमला में यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की कड़े शब्दों में निंदा की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के समय इस प्रकार की गतिविधियाँ लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध हैं और देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाली हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने का प्रयास न केवल अशोभनीय है बल्कि यह दर्शाता है कि कांग्रेस और उसकी युवा इकाई राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

रश्मि धर सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री की आलोचना करते-करते कांग्रेस देश की ही आलोचना करने लगती है, जो चिंताजनक प्रवृत्ति है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की छवि वैश्विक मंच पर मजबूत हुई है और एआई समिट जैसे आयोजनों में विश्व के अनेक देशों के प्रतिनिधि भारत की प्रगति और नेतृत्व क्षमता की सराहना कर रहे हैं।

ऐसे समय में विरोध के नाम पर देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटनाएँ आकस्मिक नहीं बल्कि सुनियोजित प्रयास का हिस्सा प्रतीत होती हैं और भविष्य में भी विभिन्न राज्यों में इसी प्रकार के प्रयास किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि देश की जनता अब सब समझ चुकी है और राष्ट्रहित के विरुद्ध गतिविधियों को स्वीकार नहीं करेगी।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि संसद में भी कांग्रेस द्वारा महिलाओं को ढाल बनाकर राजनीतिक प्रदर्शन करने की कोशिश की गई, जो उनकी राजनीति के गिरते स्तर को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और ऐसे प्रयास उसकी प्रगति को रोक नहीं सकते।उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित और विकास की राजनीति को मजबूत करें तथा लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दें।

उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और विकासोन्मुख नीतियों के साथ पार्टी देश और प्रदेश की सेवा करती रहेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]