Loading...

एक्शन मोड में सुक्खू सरकार, 12 विद्युत मंडल और तीन ऑपरेशन सर्कल किए डिनोटिफाई

PRIYANKA THAKUR • 20 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व जयराम सरकार का एक और फैसला पलट दिया है। सीएम ने आज प्रदेश में बिजली बोर्ड के 12 विद्युत मंडल और तीन ऑपरेशन सर्कल डिनोटिफाई कर दिए हैं। अब इन मंडलों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती के बारे में जल्द फैसला लिया जाएगा।

विभाग के चीफ इंजीनियर से इन डिवीजनों और सर्कल की रिपोर्ट मांगी है। इससे पहले जयराम के ड्रीम प्रोजेक्ट मंडी हवाई अड्डे के सामाजिक सर्वेक्षण की एजेंसी बदलने के बाद अब शिवा प्रोजेक्ट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कार्यालय को बंद करने का फरमान दिया था। इसके अलावा उप पुलिस अधीक्षक पदम सिंह ठाकुर की पुनर्नियुक्ति भी रद्द कर दी गई है।

बता दे कि सुक्खू सरकार ने बीते रोज सोमवार शाम को भी पूर्व बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के धर्मपुर चुनाव क्षेत्र में खोले गए डिप्टी डायरेक्टर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हॉर्टिकल्चर सिद्धपुर कार्यालय पर भी ताला जड़ दिया था। डिप्टी डायरेक्टर समेत इस दफ्तर का पूरा स्टाफ बागवानी निदेशालय शिमला बुला लिया गया है।