एक्साइज विभाग ने पकड़ी अवैध शराब, मामला दर्ज
HNN/सोलन
जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक्साइज विभाग ने अवैध शराब की 17 पेटी बरामद की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक्साइज विभाग को एक उत्पाद शुल्क लाइसेंस धारी ने सूचना दी कि बद्दी में अवैध शराब सस्ती दरों में बिक रही है जिससे लाइसेंस धारकों को नुकसान हो रहा है।
विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर बद्दी साईं मार्ग पर नाकाबंदी की और एक फोर्जिंग कंपनी के सामने एक स्कॉर्पियो को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान गाड़ी से अवैध शराब की चार पेटी किंग गोल्ड और 12 पेटी देशी शराब एक पेटी बीयर बरामद की।
जिसके बाद विभाग ने यह शराब कब्जे में लेने के बाद पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साथ ही शराब को कब्जे में लेने के बाद वाहन सीज कर लिया। बद्दी के डीएसपी खजाना राम ने मामले की पुष्टि की है।