Loading...

FIR / स्कूल से लौट रही शिक्षिका से छेड़छाड़ और मारपीट, आरोपी की तलाश तेज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 53 Mins Ago • 1 Min Read

FIR / शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही 32 वर्षीय शिक्षिका का पीछा करने, रास्ता रोककर छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

शिमला

पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार घटना 19 अक्तूबर को शाम करीब 4.50 बजे हुई। शिक्षिका स्कूल में अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद घर लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में गांव शंठा निवासी सुरेंद्र पुत्र राम आनंद लगातार उनका पीछा कर रहा था। सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद आरोपी ने महिला का रास्ता रोक लिया और उनके बाल तथा चेहरा पकड़कर उनकी लज्जा भंग करने का प्रयास किया।

शिकायत के मुताबिक शिक्षिका ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो उसने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया, जिससे उनकी गर्दन में गंभीर दर्द हुआ। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। घटना के अगले दिन 20 अक्तूबर को चौपाल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 126(2), 115(2), 78(2) और 74 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Related Topics: •