Loading...

NDPS / फोरलेन पर नाकाबंदी में 50 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी का युवक गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 47 Mins Ago • 1 Min Read

NDPS / बिलासपुर में कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर ढलियार के पास नाकाबंदी के दौरान सदर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार युवक से 50 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मंडी जिले के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

बिलासपुर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सदर थाना की टीम ढलियार के पास वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक मोटरसाइकिल सवार युवक पर संदेह होने के बाद उसे रोका गया। पुलिस ने युवक और उसके वाहन की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय पंकज के रूप में हुई है। वह मंडी जिले की बल्ह तहसील के गांव भिउरा, डाकघर कुम्मी का निवासी बताया गया है।

नशा नेटवर्क के संपर्कों की जांच

सदर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चिट्टे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में ड्रग नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की तकनीकी जांच भी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जांच के आधार पर नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी सामने आ सकती है।

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने गिरफ्तारी और मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Topics: •