लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एक तरफ कोविड-19 के मामले, तो दूसरी तरफ मंकीपॉक्स मचा रहा आतंक

PRIYANKA THAKUR | 27 जुलाई 2022 at 12:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में आज बुधवार को कोरोना के 18,313 नए संक्रमित मिले हैं, जो मंगलवार की तुलना में अधिक हैं। वही , इस दौरान 57 मरीजों ने इस महामारी से दम तोड़ दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 20,742 लोग कोरोना से उबर गए। कल की तुलना में आज नए केस ज्यादा मिले, लेकिन सक्रिय केस में 2486 की कमी आई है। आज देश में सक्रिय कोरोना केस की संख्या 1,45,026 दर्ज हुई।

वहीं, दैनिक संक्रमण दर 4.31 फीसदी रही। मंगलवार की तुलना में बुधवार को मौतें भी ज्यादा हुईं। कल 36 लोगों की मौतें दर्ज हुई थीं, जबकि आज 57। बीते एक सप्ताह में देश में कोरोना मामलों में तेजी से घट-बढ़ हुई। वही , अब मंकीपॉक्स नाम की बीमारी ने भी देश में दस्तक दे दी है। रोजाना देश में इसके मामले सामने आ रहे है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]