एक महीने से बंद पड़ी हुई है मंडी-नलसर सड़क, लोगों को हो रही परेशानी
HNN/ मंडी
जिला मंडी की बल्हघाटी में मंडी से नलसर वाया गागल सड़क करीब एक महीने से अवरुद्ध है। मार्ग बंद होने के चलते सभी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बस सेवाएं भी ठप है।
यह मार्ग इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है कि इसके ऊपर से कोई भी वाहन नहीं गुजर सकता है। यहां के ग्रामीणों को हर रोज पैदल यात्रा करनी पड़ती है। वहीं, घाटी के सब्जी उत्पादकों को भी अपनी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने के लिए कई किलोमीटर का सफर तय करके उत्पादों को ले जाना पड़ रहा है। जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
इतना ही नहीं बस पर सवार होने के लिए लोगों को कई किलोमीटर का पैदल चलके नलसर, कंसाचौक या फिर गागल जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरकार इस इस मार्ग को जल्द ही बहाल करने की गुहार लगाई है।