लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड से गरीब परिवारों को मिली खाद्य सुरक्षा- निरंजन

PRIYANKA THAKUR | 13 जून 2022 at 12:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी देश के किसी भी क्षेत्र में ले सकते हैं राशन

HNN / धर्मशाला

केंद्रीय राज्य खाद्य आपूर्ति, उपभोक्ता मामले एवं ग्रामीण विकास मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी अपने हिस्से का राशन देश के किसी भी क्षेत्र में प्राप्त कर सकते हैं इस के लिए भारत सरकार ने एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना आरंभ की है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक राशन कार्ड के तहत लाभार्थी का राशन कार्ड केंद्रीय डाटा बेस में दर्ज होना चाहिए तथा आधार नंबर से जुड़ा होना चाहिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि इस योजना से गरीब तथा निर्धन परिवारों को खाद्य सुरक्षा मिली है। यह जानकारी केंद्रीय राज्य खाद्य आपूर्ति, उपभोक्ता मामले एवं ग्रामीण विकास मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने नगरोटा के मलां में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते राशन की दुकान का निरीक्षण करने तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लाभार्थियों को किट्स वितरित करने के उपरांत दी। इससे पहले नगरोटा के घोड़व में अमृत सरोवर का शुभारंभ भी किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकारें प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्प हैं तथा इसी दिशा में सभी योजनाओं के तहत शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोग लाभांवित हो सकें। इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री चामुंडा मंदिर में शीश भी नवाया तथा मंदिर में श्रद्वालुओं के लिए बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दिशा निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]