एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने के आसार, ठंड से मिलेगी राहत
हिमाचल में नवंबर में रिकॉर्ड गर्माहट, कल्पा 40 साल बाद सबसे गर्म
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में बर्फ़बारी का दौर जारी है। लगातार दो दिन बर्फबारी के बाद के प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। आज से एक सप्ताह तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 2 से 7 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिलने की संभावना है। मौसम साफ होने से अब लोगों को ठंड से भी काफी राहत मिलेगी।
राहत की बात यह है कि अब भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।