Loading...

एचआरटीसी आज नवमीं के मौके पर शुरू करेगा चिंतपूर्णी-खाटू श्याम बस सेवा

Ankita • 23 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

नवमीं यानी 23 अक्तूबर आज से चितंपूर्णी से खाटूश्यामजी के लिए प्रथम दर्शन सेवा शुरू हो गई है। इसमें प्रति यात्री व सीट 840 रुपए किराया निर्धारित किया है। श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग करवा कर बसों की बुकिंग कर सकते हैं।

एचआरटीसी ने प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के लिए दर्शन सेवा शुरू कर दी है। यह बस चितंपूर्णी से ऊना, चंडीगढ़- पेहवा-हिसार-सिकर होते हुए खाटूश्यामजी पहुंचेगी। बता दें आज शाम चार बजे चिंतपूर्णी बस स्टैंड से बस चलेगी और अगले दिन सुबह 8:20 पर खाटू श्याम धाम पहुंचेगी।

पहली बार दो बड़े धार्मिक स्थलों के बीच परिवहन निगम की ओर से बस चलाई जा रही है। निगम ने ऑनलाइन बुकिंग शुरू की है। लोग घर बैठे अपने लिए सीट बुक करवा सकते हैं।