एचआरटीसी ने जारी की नई सूची, इन वस्तुओं का नहीं लगेगा किराया…
HNN/शिमला
हिमचाल प्रदेश में एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बस में सामान ले जाने की नई सूची जारी की है। जिसमें उन्होंने एचआरटीसी बसों में नि:शुल्क ले जाने वाली वस्तुओं के साथ नए उत्पादों के लिए किराया का विवरण जारी किया है। जारी की गई नई सूची के अनुसार, बस में सवारी अपने साथ घरेलू सामान 30 किलोग्राम तथा किसी भी साइज के दो बैग, व्हील चेयर, लैपटॉप, बच्चों की ट्राली, तिपहिया साइकिल, सेब बॉक्स के साथ सेब का एक गिफ्ट पैक फ्री में कहीं भी लेकर जा सकते हैं।
लेकिन अगर सवारी साथ नहीं है, तो एक गिफ्ट पैक का हाफ टिकट कटेगा। वहीं अगर सवारी अपने साथ एक से ज्यादा गिफ्ट पैक ले जा रही है तो उसका एक चौथाई किराया लिया जाएगा। जबकि फुल पेटी का पूरा एक सवारी का किराया कटेगा। बता दें कि एचआरटीसी प्रबंधन ने सवारियों के साथ और बिना सवारी के साथ एचआरटीसी की बसों में ले जाए जाने वाले सामान के लिए नया किराया निर्धारित किया है।
तो वहीं डाइनिंग व ऑफिस टेबल पर फुल टिकट लगेगा, पांच सीटर सोफा सेट का डबल टिकट लगेगा, सिंगल बेड बॉक्स का फुल टिकट लगेगा, डबल बेड बॉक्स का डबल टिकट लगेगा, अलमारी का डबल टिकट लगेगा, सिलाई मशीन व पंखे का एक चौथाई किराया लगेगा, प्लास्टिक और फोल्डिंग चेयर और एक से तीन कुर्सियों का एक चौथाई किराया लगेगा।
छह कुर्सियों का हॉफ टिकट व इससे ज्यादा का फुल टिकट, साइकिल का हाफ किराया, बच्चों की ट्रॉली और दिव्यांगों की व्हील चेयर का कोई किराया नहीं लगेगा, दिव्यांग व्यक्ति के बस में न होने पर कुर्सी का एक चौथाई किराया लगेगा, कंप्यूटर, एलईडी, एलसीडी का एक चौथाई किराया लगेगा, वॉशिंग मशीन का फुल टिकट लगेगा, सवारी के साथ दो लैपटॉप पर कोई किराया नहीं, दो से ज्यादा पर एक चौथाई किराया लगेगा।
फूलों के बॉक्स का प्रति बॉक्स एक सवारी के किराए का पांचवां हिस्सा वसूल किया जाएगा। इसके अलावा 20 किलो सब्जी का एक चौथाई किराया लिया जाएगा। 40 किलो सब्जी का आधा किराया लगेगा और 40 किलो से ज्यादा सब्जी का फुल किराया लगेगा।
उधर, एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि बिना सवारी के भी एचआरटीसी की बस में कंडक्टरों को सामान ले जाना होगा। कंडक्टर मना नहीं कर सकता है। एमडी का कहना है कि बिना सवारी के भी एचआरटीसी की ओर से हर सामान का किराया निर्धारित किया है। ऐसे में अब निर्धारित किराए के साथ एचआरटीसी ड्राइवर-कंडक्टरों को सामान ले जाना होगा।
