Loading...

एचआरटीसी ने दो परिचालकों को किया बर्खास्त, यह है वजह……

Ankita 13 Oct 2023 Edited 13 Oct 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा दो परिचालकों को बर्खास्त कर दिया गया है। बता दें सरकार और निगम की नीतियों की आलोचना और सोशल मीडिया पर षड्यंत्र करने के दोषी परिचालकों के खिलाफ जांच के बाद सबूतों के आधार पर कार्यवाही की है। इस षड्यंत्र में एक अन्य परिचालक भी संलिप्त है। उसके खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होते ही उसे भी बर्खास्त किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, एचआरटीसी ने वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए सरकार के आदेशों पर लगेज पालिसी लागू की है। इसके तहत बसों में यात्री के सामान ले जाने पर तय दर पर किराया वसूल किया जा रहा है।

व्यवस्था लागू होने के बाद ऐसे चालक-परिचालक जो अब तक अवैध तरीके से सामान लाते ले जाते थे, पालिसी को फेल करने का प्रयास कर रहे थे। ऐसे ही एक मामले में निगम के परिचालक व्हटासऐप चैट में यात्री के माध्यम से निगम के खिलाफ कोर्ट केस करने या फिर यात्री से टिकट लेकर अपने किसी रिश्तेदार के जरिये केस करने का षड्यंत्र रचने के दोषी पाए गए।

चैट में परिचालक लिख रहे हैं कि लगेज पालिसी को बदनाम कर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पर दबाव डलवाओ ताकि पालिसी की समीक्षा हो और यह वापिस हो जाए। निगम ने मामले की जांच के बाद उपमुख्यमंत्री को बताया और उनके निर्देशों पर परिचालकों के खिलाफ कार्यवाही की है।