लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एचआरटीसी प्रदेश में स्थापित करेगा इतने चार्जिंग स्टेशन…

Ankita | 24 मार्च 2024 at 12:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

19 डिपुओं में चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जगह चयनित

HNN/ शिमला

एचआरटीसी जल्द ही 327 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद करने जा रहा है। इन बसों के आने से पहले चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण करवाया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 53 जगह चयनित की गई हैं। एचआरटीसी के सभी 19 डिपुओं के तहत चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे।

बता दें प्रदेशभर में चार्जिंग स्टेशन के निर्माण के लिए 85 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि खर्च की जाएगी। वहीं चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए 38 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस तरह इन स्टेशनों पर 123 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

19 डिपुओं में चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जगह चयनित
नाहन डिपो में नाहन वर्कशॉप, नाहन बस अड्डा, पांवटा साहिब बस अड्डा में चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। यहां एक-एक फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाया जाएगा। बिलासपुर, मंडी, नगरोटा बगवां में तीन-तीन चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। नालागढ़, धर्मशाला, पालमपुर, पठानकोट में दो- दो चार्जिंग स्टेशन होंगे। तारादेवी वर्कशॉप, केलांग, सुंदरनगर, बैजनाथ में एक-एक चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। एचआरटीसी वर्कशॉप ऊना, न्यू बस अड्डा, बस अड्डा अंब, बस अड्डा दुलैहड़, बस अड्डा दौलतपुर में तैयार किए जाएंगे। हमीरपुर, देहरा, कुल्लू में चार-चार चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। शिमला शहर में ढली, रामनगर लालपानी, जुन्गा में चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। ढली में तीन, लालपानी और जुन्गा में दो-दो लगाए जाएंगे। शिमला ग्रामीण डिपो में बस अड्डा सुन्नी, ढली वर्कशॉप और बस अड्डा नारकंडा में चार्जिंग स्टेशन होंगे। वर्कशॉप ऊना में तीन फास्ट चार्जर और न्यू बस अड्डे में दो फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगेंगे। इसके अलावा एक-एक चार्जिंग स्टेशन होगा। सोलन डिपो में पांच चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। यहां सोलन बस अड्डा में दो फास्ट चार्जिंग स्टेशन, बस अड्डा राजगढ़ और बस अड्डा कुनिहार में एक, अर्की और सोलन वर्कशॉप में दो लगेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]