HNN/हमीरपुर
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को नई सौगात मिलेगी। चलती बस में सीट खाली होते ही यात्री तत्काल ऑनलाइन सीट बुक करवा पाएंगे। अब मोबाइल के एक क्लिक पर मनपसंद सीट यात्रियों को मिल पाएगी। रेलवे की तर्ज पर चलती एचआरटीसी बस में किस नंबर की सीट खाली है, यात्रियों को इसकी जानकारी मिलेगी। यह सुविधा एचआरटीसी बस बुकिंग एप में जुड़ने वाले नए फीचर से मिलेगी।
इस फीचर से यात्रा करने के लिए ऑनलाइन चार घंटे पहले सीट बुक करवाने की अनिवार्यता समाप्त होगी। वर्तमान में एचआरटीसी बसों में यात्रा करने के लिए यात्रियों को तत्काल टिकट, एचआरटीसी बस अड्डा और ऑनलाइन माध्यम से टिकट उपलब्ध करवाता है। बस में यात्रा के लिए ऑनलाइन माध्यम से टिकट लेने के लिए चार घंटे पहले आवेदन करना पड़ता है। यदि किसी यात्री को आपातकाल में एचआरटीसी बस में सफर करना हो और सीट रिक्त न हो तो, सफर के लिए अन्य विकल्प तलाशने पड़ते हैं। यात्री को जानकारी नहीं होती है कि कौन से नंबर की सीट कब खाली होगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस फीचर से यात्री जान पाएंगे कि चलती बस में कितनी और कौन से नंबर की सीट खाली हैं। सीट खाली होने पर तभी ऑनलाइन टिकट को बुक कर सकेंगे। राजकुमार पाठक, प्रबंधक, हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडल हमीरपुर ने बताया कि नया फीचर जुड़ने से यात्री जान पाएंगे कि एचआरटीसी बस में इस नंबर की सीट यहां खाली हो रही है, उस दौरान वह अपनी सुविधा के मुताबिक उसी समय टिकट को ऑनलाइन बुक कर सकता है। अगले स्टेशन पर वह उस बस में बैठ सकता है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
