एचआरटीसी बस में सवार व्यक्ति से बरामद हुआ चिट्टा, गिरफ्तार
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में गग्गल पुलिस थाने की टीम ने एक व्यक्ति को चिट्टे सहित हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान मसूर सिह पुत्र हरजीत सिंह निवासी बिंद्रावन पालमपुर के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम नाकाबंदी पर तैनात थी। इस दौरान टीम ने गग्गल में अमृतसर से मनाली जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की वोल्वो बस को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान बस में बैठा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया।
जब शक के आधार पर व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक बैग में 14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बता दें आरोपी अपनी 4 वर्षीय बेटी के साथ बस में सफर कर रहा था। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से मामले की पूछताछ की जा रही है।
