एचआरटीसी सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण मंच की मासिक बैठक हुई आयोजित
HNN/नाहन
हिमाचल पथ परिवहन सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण मंच की मासिक बैठक मोहन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सनातन धर्म मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुई। जिसकी कार्यवाही का संचालन हरशरण शर्मा महासचिव द्वारा किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए तथा सरकार व प्रबंधन से मांग की गई कि मेडिकल बिलों का भुगतान अविलंब किया जाए तथा 2015 से लंबित डीए का एरियर व 2016, 1 जनवरी से सेवानिवृत्तों को नए वेतनमान का एरियर का भुगतान अति शीघ्र व एकमुश्त किया जाए। उन्होंने कहा कि 65- 70-75-80 वर्षीय वेतन वृद्धों को मूल पेंशन में समायोजित किया जाए। ताकि वृद्ध पेंशनरों को राहत प्रदान की जा सके।
खास बात यह है कि 65-70-80 वर्षीय मूल पेंशन का लाभ एचआरटीसी कर्मचारियों को ही नहीं बल्कि बाकी सभी को भी दिया जा रहा है। इस अवसर पर मोहन सिंह, हरशरण शर्मा, मोहम्मद शमशाद, अशरफ अली, लायकराम, गोरखुराम, रामनाथ सिंह, रघुवीर सिंह, अमर सिंह, जय सिंह, राधा देवी सतीश कुमार उपस्थित रहे।