एचएएस सहित इन पदों को भरने के लिए इस दिन तक करें आवेदन….
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंतर्गत एचएएस सहित अन्य विभागों में पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एचएएस के 8 पदों के अलावा 5 अन्य विभागों में 18 पदों के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
इसके माध्यम से खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले विभाग में जिला कंट्रोलर के 2 पद, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में डिस्ट्रिक वैल्फेयर-कम-प्रोबेशन ऑफिसर के 3 पद, राजस्व विभाग में तहसीलदार के 9 पद, पंचायती राज विभाग में जिला पंचायत अधिकारी का 1 पद और सहकारिता विभाग में असिस्टैंट रजिस्ट्रार को-ऑप्रेटिव सोसायटीज के 3 पदों को भी भरा जाएगा।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रतन ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वैबसाइट पर संबंधित लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। इससे संबंधित अन्य विस्तृत जानकारी आयोग की वैबसाईट पर उपलब्ध करवा दी है।