एचपीएसएससी के पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर 21 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे
HNN/ हमीरपुर
कर्मचारी चयन आयोग के सचिव जितेंद्र कंवर को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। पुलिस रिमांड के बाद अब कोर्ट ने उन्हें 21 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जितेंद्र कंवर को पेपर लीक मामले में विजिलेंस ने 4 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था।
पूछताछ के दौरान ही गिरफ्तार किए गए पूर्व सचिव की हिरासत की अवधि को बढ़ा लिया गया है। इस दौरान विजिलेंस उनसे पेपर लीक मामले के हर पहलू की गहन पूछताछ करेगी। साथ ही जांच की कड़ियों को भी जोड़ने की कोशिश की जाएगी।