Loading...

एचपीयू के कुलपति पद के लिए आवेदन की तिथि अब इस दिन तक बढ़ी…..

Ankita • 16 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

आवेदन करने की तारीख के बढ़ने के चलते एचपीयू को नए कुलपति के लिए अब जनवरी या फरवरी तक इंतजार करना होगा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति पद के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 31 दिसंबर शाम पांच बजे तक तक आवेदन कर सकते हैं।

राजभवन की ओर से आवेदन की तिथि आगे बढ़ाने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। पहले 24 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। बता दें कि यूजीसी के रैगुलेशन 2018 के तहत कुलपति का चयन किया जाएगा। कुलपति के चयन के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति को यह भी बताना होगा कि जैसे ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है, वह इसे ज्वाइन कर लेंगे।

इसके लिए किसी तरह का अतिरिक्त समय ज्वाइनिंग के लिए नहीं दिया जाएगा, साथ ही प्रार्थी को शपथ पत्र देना होगा, जिसमें साफ करना होगा कि उस पर किसी तरह का कोई भी आपराधिक मामला किसी भी तरह से लंबित नहीं है। कुलपति के चयन के लिए मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। ऐसे में अब एचपीयू को नया कुलपति नए साल में ही मिल सकेगा।